होम / MP: दो महिलाओं ने एक युवक से मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम, जानें, पूरा मामला

MP: दो महिलाओं ने एक युवक से मारपीट कर लूट की घटना को दिया अंजाम, जानें, पूरा मामला

• LAST UPDATED : February 28, 2023

शहड़ोल: भारतीय समाज में आजकल बड़े-बड़े अपराधों पर पुरुषों का ही आधिपत्य नहीं रहा, बल्कि इस क्षेत्र में अब महिलाएं भी बड़ी तादाद में हाथ आजमाने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला शहड़ोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां दो महिलाओं ने एक युवक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस लूट पाट की घटना में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल था। पीड़ित की शिकायत पर धनपुरी पुलिस ने लुटेरी महिलाओं सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दो अन्य फरार लोगों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है। घटना को अंजाम देने के लिए दिल्ली से आई एक महिला ने अपने एक साथी महिला के साथ मिलकर लूट की।

  • टाटा मोटर्स में सेल्स मैन के पद पर पदस्थ है पीड़ित
  • दुसरी महिला और अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी

टाटा मोटर्स में सेल्स मैन के पद पर पदस्थ है पीड़ित

धनपुरी थानां क्षेत्र के वार्ड नम्बर 22 बिलियस नम्बर 2 धनपुरी निवासी शरीफ खान जो की टाटा मोटर्स अनूपपुर ब्रांच में सेल्स मैन के पद पर पदस्थ है। जिन्हें बंगवार की रहने वाली गीता तिवारी नामक एक महिला ने गाड़ी खरीदने के नाम पर फोन कर बंगवार ग्राउंड बुलाकर दिल्ली से आई एक अन्य चांदनी शेख नामक महिला सहित एक अज्ञात पुरुष के साथ मिलकर मारपीट करते हुए बाइक सहित नगदी व अन्य सामान की लूट कर फरार हो गए।

ये भी पढ़े- BHIND:दरिंदे ने 11 साल के बच्चे के साथ किया दुष्कर्म, हत्या कर बोरी में फेका शव

दुसरी महिला और अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी

पीड़ित शरीफ खान की शिकायत पर धनपुरी पुलिस ने लुटेरी महिला गीता तिवारी व दिल्ली से आई चांदनी शेख सहित एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर , लूट की बाइक जप्त कर चांदनी शेख को गिरफ्तार कर लिया ,जो कि इस लूट की घटना को अंजाम देकर दिल्ली भागने के फिराक में थी, वही इस पूरे मामले की मास्टर माइंड गीता तिवारी सहित एक अज्ञात व्यक्ति जो कि फरार है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े-Dhar: रेप केस मेंं सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध हालत में मौत