क्राइम

MP Crime: दुष्कर्म के बाद दिनदहाड़े पीड़िता को अगवा करने वाले के घर प्रशासन ने चलाया बुलडोज़र!

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अपराधी सलीम ने एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। जब अपराधी को पीड़िता की शादी तय होने का पता चला, तो सलीम खान ने अपने साथी बदमाशों के साथ, पीड़िता को तलवार के दम पर उसके घर से दिन दहाड़े अगवा करने की कोशिश की।

प्रशासन ने घर को जमींदोज करा दिया

अब मुख्य आरोपी सलीम खान के घर को प्रशासन ने जमींदोज करा दिया है। गुरुवार की शाम को सलीम और उसके साथियों ने युवती को उसके घर से तलवारें लेकर अगवा करने की कोशिश की थी।

परिवार पर बर्बर हमला, फिर भीड़ ने भगाया आरोपियों को

जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने युवती के पिता के एक पैर और भाई के हाथ तोड़ दिए। मां को भी बुरी तरह पीटा गया। लेकिन फिर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिससे आरोपी वहां से भागने को मजबूर हो गए। उन्होंने युवती को वहीं छोड़ दिया।

अपराधी पुराने सिरफिरे, कई मामले दर्ज

स्थानीय पुलिस के अनुसार सलीम पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उस पर जुआ और एनडीपीएस अधिनियम के मामले दर्ज हैं। इस बार उसके ही परिवार के 4 लोग शामिल थे। एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सलीम के अवैध मकान को नोटिस जारी किया और फिर जमींदोज किया।

मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी गहरी नाराजगी जताई है। अब सभी की निगाहें पुलिस और न्यायपालिका पर टिकी हैं कि दोषियों को उचित सजा दिलाई जाएगी।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago