होम / Raisen: रायसेन पुलिस ने अंधे क़त्ल का 24घंटे के अंदर किया खुलासा

Raisen: रायसेन पुलिस ने अंधे क़त्ल का 24घंटे के अंदर किया खुलासा

• LAST UPDATED : June 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Raisen: रायसेन पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी 24घंटे के अंदर सुलझा दिया है। बताया जा रहा है कि भाभी से प्रेम प्रसंग के शक में देवर ने चचेरे भाई को मौत का घाट उतार दिया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश किया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक देवर को अपनी भाभी पे शक था की भाभी का चक्कर उसके चहेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर रण सिंह भिलाला ने उसी के चचेरे भाई की रात के समय कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिसकी जानकारी थाना सुल्तानपुर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

इन धाराओं में मामला दर्ज

घटना के 24 घंटे के अंदर सुल्तानपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी। मृतक के चहेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 023/302/117/223/ धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Also Read: मां के लिव इन रिलेशनशिप से था नाराज! दोस्त के साथ बेटे ने कर दी मां के प्रेमी की हत्या

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox