होम / आश्रम में हुआ बच्चों के साथ दुष्कर्म, आचार्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आश्रम में हुआ बच्चों के साथ दुष्कर्म, आचार्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज

• LAST UPDATED : May 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), MP: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक आश्रम से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जिसमे ये दावा किया गया है की बच्चों के साथ बंद कमरों में आपत्तिजनक कार्य को अंजाम दिया जाता है। पुलिस ने बताया कि इस खबर को जानकारी खुद आश्रम के तीन बच्चों ने थाने आकर दी। FIR के दर्ज होते ही आचार्यों को पुलिस कस्टडी में लिया गया और उसमे से एक आचार्य से पुलिस अकेले में पूछताछ कर रही है।
ये आश्रम बड़नगर रोड पर स्थित है और इसे दंडी आश्रम के नाम से जाना जाता है। इस आश्रम को बच्चों के गुरुकुल के नाम से जाना जाता है जहां बच्चों को पंडिताई की शिक्षा दी जाती है। आश्रम के शिष्य ने इस खबर की जानकारी महाकाल थाने में आकर स्वयं दी।
आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की तीन बच्चों के शिकायत पर FIR दर्ज हुई, और सभी आचार्यों को हिरासत में ले लिया गया है। बच्चों ने इस बात की पुष्टि की है की उन्हें आचार्यों द्वारा कमरों में बुला कर उनके साथ गलत काम किया जाता था। पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल से इस बात का भी खुलासा किया है की पिछले कुछ दिनों से इन हैवानों ने करीबन दर्जन भर से ज़्यादा बच्चों के साथ गलत काम किया है।

Read More: 

 

इस मामले पर एसपी का बयान

इस मामले पर एसपी जायंट राठौर ने बताया की मगंलवार रात दंडी आश्रम से दो बच्चे थाने आए थे और उन्होंने उनके साथ हो रहे इस दुषकर्म का खुलासा पुलिस के समक्ष किया। उन्होंने पुलिस को बताया की उनके साथ आश्रम के आचार्य यौन शौषण करते आए है। सभी बात की पुष्टि के बाद तुरंत सभी आचार्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रहे है। साथ ही आश्रम के बाकी बच्चों को अपने विश्वास में लेकर उनसे आश्रम से जुड़ी बाकी चीज़ों का पता लगाने की कोशिश में है।

By- Anjali Singh

Read More: 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox