India News (इंडिया न्यूज़), MP News: शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक हैरतांगेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की डिलीवरी अस्पताल परिसर में ही हो गई। वहीं इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला को स्ट्रेचर तक बाहर नसीब नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार पति अरुण परिहार ने बताया कि वह खतौरा का निवासी है। उसकी पत्नी का डिलीवरी का समय था। इसी दौरान वह अपनी पत्नी को पेट दर्द होने की शिकायत पर वह खतोरा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां से महिला को शिवपुरी भेज दिया गया था।
एंबुलेंस को फोन किया एंबुलेंस भी 1 घंटे लेट पहुंची। इसके बाद महिला का दर्द रास्ते में बढ़ता चला गया। जिसके बाद पति ने ड्राइवर से कहा कि कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में ही ले चलों। लेकिन ड्राइवर ने मना कर दिया कि शिवपुरी लेकर जाएंगे। वहीं एम्बुलेंस जैसे ही शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंची। तो अस्पताल परिसर में जैसे ही एंबुलेंस का प्रवेश हुआ। वहीं अस्पताल परिसर की जमीन पर ही महिला की डिलीवरी हो गई।
पति ने बताया कि अगर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में महिला को भर्ती कराते तो वहां पर सुरक्षित डिलीवरी हो जाती। हालांकि अस्पताल परिसर में डिलीवरी होने के बाद तुरंत ही उस महिला को स्ट्रेचर की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर ने जच्चा बच्चा स्वस्थ होने की बात कही है।
ये भी पढ़े: आज के दिन शुरू हुआ था दुनिया का पहला हिंदी अखबार, जानें इतिहास
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…