होम / Sagar: स्पा सेंटर से 5 लड़कियां सहित 7 गिरफ्तार, देह व्यापार के संदेह में पुलिस ने की कारवाई

Sagar: स्पा सेंटर से 5 लड़कियां सहित 7 गिरफ्तार, देह व्यापार के संदेह में पुलिस ने की कारवाई

• LAST UPDATED : January 13, 2023


सागर: उपनगरीय क्षेत्र गौर नगर में महिला थाना पुलिस ने देह व्यापार के संदेह में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 लड़कियां हैं।

मकरोनिया क्षेत्र के गौर नगर में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर स्पा सेंटर से देह व्यापार के संदेह में 5 लड़कियों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोपहर के समय महिला पुलिस ने गौर नगर में संचालित क्रिस्टल स्पा सेंटर में अपने प्वाइंटर कस्टमर बनाकर भेजे थे लेकिन उसमें असफलता प्राप्त हुई।

जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर नॉर्थ ईस्ट की 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है। वही स्पा सेंटर के मैनेजर और संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर मकरोनिया थाने में ले आई है। पुलिस ने बताया कि पिछले 4 माह से यह स्पा सेंटर यहां संचालित हो रहा था जहां से लगातार स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचनाएं मिल रही थी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox