होम / Suicide Case: दो दिन तक बंद मकान में फंदे पर लटका रहा शव, ऐसे हुआ खुलासा

Suicide Case: दो दिन तक बंद मकान में फंदे पर लटका रहा शव, ऐसे हुआ खुलासा

• LAST UPDATED : October 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Suicide Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सूखीसेवनिया थाना इलाके में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। 2 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोस में रहने वाली उसकी रिश्तेदार ने घर जाकर देखा, तब घटना का खुलासा हुआ। पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि घर में हुए विवाद के चलते उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस वजह से वह टेंशन में रहता था।

फांसी लगाकर की खुदकुशी

थाना पुलिस के मुताबिक क्रेशर बस्ती में रहने वाला 38 साल का अशोक पुत्र सोमत सिंह अहिरवार बिजली कंपनी में संविदा कर्मचारी था। अशोक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह सिरोंज जिला विदिशा का रहने वाला था। 14 साल पहले उसकी शादी सिरोंज में ही रहने वाली संगीता से हुई थी। और उनके तीन बच्चे हैं।

पति-पत्नी में होता था विवाद

बता दें कि पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने निकलकर आई कि अशोक को शराब पीने की लत थी, इस कारण पति-पत्नी में अक्सर वाद विवाद होता था। इस वजह से संगीता 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी। अशोक ने उससे निवेदन कर घर लौट आने के लिए भी कहा, लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी। 2 दिन तक अशोक जब घर से बाहर नहीं निकला तो शुक्रवार की शाम को पड़ोस में रहने वाली उसकी रिश्तेदार उसके घर पहुंची, तब घटना का पता चला।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox