क्राइम

Suicide Case: रिटायर जज ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

India News (इंडिया न्यूज़), Suicide Case: भोपाल के चार इमली इलाके में एक रिटायर्ड जज ने फांसी लगा ली। 63 वर्षीय सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिन्हा ने मंगलवार की सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहते थे। इसको लेकर उन्होंने डाॅक्टर को भी दिखाया था। और एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मेरी पत्नी, बेटा-बहू, बेटी-दामाद किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए।

सुसाइड नोट में लिखा

चार इमली इलाके में एक रिटायर्ड जज ने फांसी लगा ली। और उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसमें उन्होंने लिखा कि कि मेरी पत्नी, बेटा-बहू, बेटी-दामाद किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। मैं नकारात्मक विचारों से परेशान हूं, इसलिए यह कदम उठा रहा हूं।

बता दें कि पुलिस के मुताबिक प्रेम सिन्हा उपांत कालोनी चार इमली में रहते थे। वह वर्ष 2020 में जिला सत्र न्यायाधीश उमरिया के पद से रिटायर्ड हुए थे और फिलहाल वे मप्र मध्यास्थता न्यायाधिकरण में बतौर सदस्य पदस्थ थे। उनके परिजनों ने बताया कि पिछले दो महीने से वह डिप्रेशन में थे। वह शांत और एकांत में रहना पसंद करने लगे थे।

डिप्रेशन के थे शिकार

साथ ही बता दें कि पिछले 10 अक्टूबर को घरवाले उन्हें एक चिकित्सक के पास भी लेकर गए थे, जहां उनको डाॅक्टर ने सलाह दी थी। सोमवार रात वह अपने बेडरूम में थे। रात करीब 1 बजे पत्नी की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं दिखे। कुछ देर बाद वह बाथरूम से बाहर निकलकर आए और पलंग पर फिर सो गए। उसके बाद पत्नी भी सो गई। सुबह करीब 4 बजे पत्नी की दोबारा नींद खुली तो वह सामने नहीं दिखे। फिर इधर-उधर देखने पर भी जब वह नहीं मिले तो उन्होंने बेटी और मुंबई से आए भाई राकेश सक्सेना को जानकारी दी।

जब सब लोग मकान की छत पर पहुंचे तो वे वहां टीनशेड में फांसी के फंदे पर लटके मिले हुए थे। उन्हें तुरंत ही फंदे से उतारकर सीपीआर दिया गया और इलाज के लिए बंसल अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने बताया क्यों नहीं हुआ MP…

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago