Devotional
India News(इंडिया न्यूज़), Devotional: बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित किया जाता है। प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पूजा बुधवार के दिन की जाती है। बुध ग्रह के नाम से ही बुधवार नाम पड़ा है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है तो उनको बुधवार के दिन कुछ ये उपाय जरूर करने चाहिए। बुध की स्थिति ठीक न होने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बुधवार के दिन करियर व कारोबार में सफलता के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों क करने से भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी विघ्न दूर होते हैं और कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है। आपको बताते है करियर व कारोबार में फायदे के लिए इन उपायों के बारे में…
बुधवार के दिन आप हरी मूंग की दाल का दान करें। इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करें। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की भी कृपा होती है। इस दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ जाप करें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते है। इस पाठ को करने जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सारे विघ्न भी दूर होते हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करने के बाद भगवान गणेश की आरती अवश्य करें।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…