होम / Friday: शुरू करना चाह रहे मां संतोषी का व्रत..ये रही विधि

Friday: शुरू करना चाह रहे मां संतोषी का व्रत..ये रही विधि

• LAST UPDATED : December 15, 2023

India News(इंडिया न्यूज), Friday: सनातन धर्म के अनुसार सप्ताह के हर एक दिन किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। हिंदू परंपरा के अनुसार शुक्रवार का दिन मां संतोषी को समर्पित होता है। मां संतोषी को सुख, शांति और वैभव की देवी माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन संतोषी माता का व्रत करने से घर में सुख समृद्धि आती है। इसके अलावा जिन्हें संतान सुख की प्राप्ती नहीं हो पा रही, वो संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को करते हैं।

संतोषी माता के व्रत के नियम बाकी व्रतों से अधिक कठिन है।  जिनका पालन करना बहुत जरुरी होता है। इस आर्टिकल में हम संतोषी माता के व्रत के नियमों के बारे में जानेंगे।

संतोषी मां की पूजा की विधि

  • शुक्रवार को व्रत का सोचकर नहा धोकर, लाल रंग के वस्त्र पहनें।
  • पूजा की जगह पर माता की पूजा के लिए एक चौकी के ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें और उस पर संतोषी माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर दें।
  • इसके बाद मां संतोषी को सिंदूर, अक्षत, फूल और माला चढ़ाएं।
  • संतोषी माता को भोग में चना और गुड़ चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाएं, धूप दिखाएं और व्रत कथा, चालीसा, मंत्र पढ़कर आरती करें।

ये भी पढे़ं-https://mp.indianews.in/madhya-pradesh/wednesday-tips-do-not-do-this-work-even-by-mistake-on-wednesday-otherwise-you-will-face-trouble/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox