धर्म-अध्यात्म

Ganesh Ji: घर पर गणेश जी की कर रहे हैं स्थापना तो जान लें जरूरी नियम

India News(इंडिया न्यूज़), Ganesh Ji: देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके लिए व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सुख, समृद्धि, धन और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से पहले कुछ विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है। जिससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं घर में गणपति स्थापना के नियमों के बारे में।

बप्पा की मूर्ति स्थापना के नियम (Ganesh Ji)

अगर आप भी अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहते है तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। यह भी ध्यान रखें कि मूर्ति का मुख पश्चिम दिशा की ओर ही होना चाहिए।

घर को अच्छे से साफ करें

गणपति बप्पा को स्थापित करने से पहले उस स्थान को अच्छी तरह साफ कर लें जहां आप भगवान गणेश को स्थापित करने जा रहे हैं। उस स्थान पर किसी भी प्रकार की अशुद्धता या कूड़ा-कचरा न छोड़ें।

शुभ मुहूर्त में करें स्थापित

इसके बाद शुभ मुहूर्त में बप्पा की मूर्ति स्थापित करें। भगवान गणेश की स्थापना करके रोज सुबह-शाम उनकी पूजा करें और आरती करें। दोनों समय भगवान गणेश को भोग लगाएं और धूपबत्ती दिखाएं। एक बात का ध्यान रखें कि एक बार भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के बाद उसे वहां से न हटाएं। केवल विसर्जन के समय ही मूर्ति को वहां से हटाया जा सकेगा।

तामसिक भोजन न करें

इस बात का भी ध्यान रखें कि गणेश उत्सव के 10 दिनों तक मांसाहार या शराब आदि का सेवन न करें। न ही ऐसी चीजें घर लेकर आएं। हो सके तो इस दौरान लहसुन और प्याज खाने से बचें।

घर को अच्छे से सजाएं

घर में जिस स्थान पर बप्पा को बैठाना है उस स्थान को अच्छे से सजाना चाहिए। जिस स्थान पर बप्पा को बैठाना है उस स्थान पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करें।

ये भी पढ़े:
Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago