धर्म-अध्यात्म

Ganesh Ji: बुधवार के दिन इस विधि विधान से करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना

India News(इंडिया न्यूज़), Ganesh Ji: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपनी ही एक विशेष महत्वता है। इसी तरह बुधवार का भी अपना महत्व है। श्री गणेश बुध के देवता हैं और बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। ऐसे में बुधवार को व्रत रखने श्री गणेश हमारी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। इस आर्टिकल में हम इस व्रत के महत्व और उपायों को लेकर बात करेंगे।

इस तरह रखें व्रत (Ganesh Ji)

बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद अपने घर में गंगा जल छिड़कें।  श्री गणेश की मूर्ति को कांसे के बर्तन पर स्थापित करके उस पर बेल पत्र, अक्षत और धूप अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा करें। बुधवार की व्रत कथा पढ़ने के बाद आरती करें, फिर गुड़, चावल और दही का प्रसाद बांटें और खुद भी ग्रहण करें।

7 बुधवार तक रखना चाहिए व्रत

बुधवार के व्रत 7 बुधवार तक करना चाहिए और इसे महीने के शुक्ल पक्ष में शुरू करना सही माना जाता है। इसके अलावा पितृ पक्ष में व्रत की शुरूआत नहीं करनी चाहिए।

पूर्व दिशा में करें मुख

बुधवार के व्रत में पूजा के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करना शुभ होता है। अगर पूर्व दिशा की ओर मुख करना संभव न हो तो उत्तर दिशा की ओर मुख करके भी व्रत की पूजा शुरू कर सकते हैं।

दूब चढ़ाएं

आसन पर बैठकर पुष्प, धूप, दीप, कपूर और चंदन से भगवान गणेश की पूजा करें। मान्यता है कि पूजा में दूब यानी दूर्वा चढ़ाना शुभ होता है।

इस मंत्र का करें जाप

इसके बाद भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं और मन में भगवान का ध्यान करते हुए इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ‘ॐ गं गणपतये नमः’

बुधवार व्रत का महत्व

जो व्यक्ति बुधवार का व्रत करता है उसे सभी सुख प्राप्त होते हैं। बुधवार का व्रत करने वाले व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती और अशुभ ग्रहों की शांति होती है। बुधवार का व्रत करने वाले व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें: 

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago