होम / Holi 2024: होली पर बन रहा चंद्र ग्रहण का योग, जानिए किन बातों का रखना होगा खास ध्यान

Holi 2024: होली पर बन रहा चंद्र ग्रहण का योग, जानिए किन बातों का रखना होगा खास ध्यान

• LAST UPDATED : March 11, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, Holi 2024: साल 2024 में मार्च का महीना विशेष महत्व रखता है। मार्च के महीने में हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार होली और साल का पहला ग्रहण एक ही दिन पड़ने वाला है। 25 मार्च का दिन बेहद खास माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। 25 मार्च का चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन सूतक काल के दौरान जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

चंद्र ग्रहण का समय क्या है? (Holi 2024)

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को सुबह 10:41 बजे शुरू होगा और करीब 3:01 बजे समाप्त होगा। होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, जब भी चंद्र ग्रहण पड़ता है तो वह दिन भी पूर्णिमा तिथि पर ही पड़ता है। साल 2024 में यह दुर्लभ संयोग 25 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10:24 बजे से दोपहर 3:01 बजे तक रहेगा।

क्या है उपछाया चंद्र ग्रहण (Holi 2024)

उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा उपछाया, पृथ्वी की छाया के हल्के, बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है। इसे उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। उपछाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का आकार नहीं बदलता है। इस दौरान चंद्रमा सामान्य दिनों की तरह ही दिखाई देता है। केवल चंद्रमा का रंग हल्का मटमैला सा दिखाई देता है।

इन बातों का रखें ध्यान 

यह जानना बहुत जरूरी है कि चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं, पहला आंशिक चंद्र ग्रहण, दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया ग्रहण। मार्च 2024 में लगने वाला ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। इस दिन खासतौर से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मीन राशि वालों के लिए 25 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन मीन राशि में सूर्य बुध राहु की युति होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox