धर्म-अध्यात्म

Janki Jayanti 2024: जानकी जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

India News(इंडिया न्यूज़),Janki Jayanti 2024: आज फाल्गुन महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती है। इस दिन को सीता अष्टमी भी कहा जाता है। जानकी जयंती का व्रत आज सोमवार को रखा जाएगा। यह कहा जाता है कि इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा हो जाती है। इस पूजा को करने से भक्तों के सारे सकंट दूर हो जाते है। आइए आपको बताते है कि जानकी जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि क्या है….

व्रत करने से मिलता है ये फल

हिन्दू धर्म में माता सीता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जानकी जयंती के दिन व्रत करने से माता सीता मनोवांछित फल देती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं ये व्रत रखती है तो उनकी पति को दीर्घायु का वरदान मिलता है। निसंतान दम्पत्तियों के लिए भी व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मान्यता है कि इस व्रत करने से  दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त (Janki Jayanti 2024)

जानकी जयंती का शुभ मुहूर्त फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 मार्च को सुबह 08 बजकर 44 मिनट से लेकर 4 मार्च को सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक है। इस दिन देवी सीता की पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक रहने वाला है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। उसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहने। माता सीता को खुश करने के लिए व्रत और पूजा का संकल्प लें। जमीन पर एक चौकी पर लाल रंग का वस्त्र डालकर माता सीता और प्रभु राम की मूर्ति या प्रतिमा को स्थापित करें। उसके बाद रोली, अक्षत, सफेद फूल अर्पित करें। राजा जनक और मात सुनयना की भी पूजा करें।  इस दिन अपनी श्रदा अनुसार दान करें। अगर संभव हो तो शाम के समय में कन्‍याभोज या ब्राह्मण को खाना खिलाएं।

माता सीता के ये दिव्य मंत्र –

श्री सीतायै नम:।

श्रीरामचन्द्राय नम:।

श्री रामाय नम:। –

ॐ जानकीवल्लभाय नमः।

श्रीसीता-रामाय नम:।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago