धर्म-अध्यात्म

Kharmas 2023: इस तारीख से लग रहा है खरमास, जानें 1 महीने तक क्यों नहीं होंगे मांगलिक कार्य

India News(इंडिया न्यूज़), Kharmas 2023: देवउठनी एकादशी के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद खरमास लग रहा है, ऐसे में शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। जानिए इस वर्ष खरमास कब शुरू होगा और समापन की तिथि क्या है। हिंदू धर्म में खरमास को बहुत अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार आदि सभी शुभ और मांगलिक कार्य प्रतिबंधित होते हैं।

खरमास साल में दो बार आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करता है, तो एक महीने के लिए खरमास शुरू हो जाता है। इस साल का आखिरी खरमास कब से शुरू हो रहा है, जानिए तिथि, महत्व और नियम।

खरमास कब है?

साल 2023 का आखिरी खरमास 16 दिसंबर 2023 से शुरू हो रहा है। इसका समापन 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर होगा। दिसंबर में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन धनु संक्रांति मनाई जाती है। खरमास को मलमास भी कहा जाता है। सूर्य धनु राशि में एक माह तक रहेंगे।

खरमास में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?

धनु बृहस्पति की राशि है। धार्मिक ग्रंथों का मानना है कि जब भी सूर्य देव बृहस्पति की राशि से भ्रमण करते हैं तो यह मनुष्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य बृहस्पति की राशि में आता है तो बृहस्पति की शक्ति कमजोर हो जाती है और सूर्य अपनी चमक भी कम कर देता है। इस दौरान सूर्य की गति बहुत धीमी हो जाती है, शुभ कार्यों के लिए इन दोनों ग्रहों का मजबूत होना जरूरी है। यही कारण है कि खरमास के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार आदि शुभ और मांगलिक कार्य करने से अशुभ फल मिलता है।

क्या न करें

खरमास में विवाह और सगाई वर्जित है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए, कहा जाता है कि इससे दोष लगता है और परिवार में अशांति फैलती है। खरमास में कोई नया व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में संघर्ष बढ़ता है खरमास में मुंडन, जनेऊ संस्कार और कान छेदन भी वर्जित है। इससे साधक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Also Read: Tulsi Vivah: तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी खत्म

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago