होम / Lunar Eclipse 2023: इस बार शरद पूर्णिमा इन 5 राशियों के लिए है खास, होगी धन की प्राप्ति

Lunar Eclipse 2023: इस बार शरद पूर्णिमा इन 5 राशियों के लिए है खास, होगी धन की प्राप्ति

• LAST UPDATED : October 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Lunar Eclipse 2023: कल 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। बताया जा रहा है कि ये चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा और पूरे भारत में नजर भी आएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर शनिवार के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण देर रात 1 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण में इन 5 राशियों पर खास प्रभाव होगा।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मंगलकारी सिद्ध होगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो उनकों व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण बेहद शुभ है। क्योंकि चंद्र ग्रहण पर बनने वाले शुभ योगों से आपके जीवन में तरक्की होगी। नौकरी में ऊंचा पद मिल सकता है। और आर्थिक लाभ होगा। रूके हुए काम भी पूरे होंगे।  धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि जातकों की बात करें तो उन्हें अपने काम में सफलता मिलेगी। अपने शत्रुओं से बचकर रहना होगा। इस राशि के छात्रों को विदेश में पढ़ने का अवसर मिल सकता है। काम में आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अचानक धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद शुभ माना जा रहा है। ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक असर होगा। नौकरी में लाभ और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची पर रोक लगेगा और धन में वृद्धि होगी।

Also Read: MP Election 2023: विरोध के चलते बढ़ी कमलनाथ की टेंशन, इन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox