होम / Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि की नवमी तिथिː जानें हवन, कन्या पूजन का मुहूर्त और विधि

Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि की नवमी तिथिː जानें हवन, कन्या पूजन का मुहूर्त और विधि

• LAST UPDATED : October 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Navratri Kanya Pujan:  शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि आज सोमवार 23 अक्टूबर को है। नवरात्रि की नवमी को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि नवमी पर हवन और कन्या पूजन करने की मान्यता होती है जो लोग पूरे 9 दिनों का व्रत रखते हैं, वे हवन पूजन और कन्या पूजन करने के बाद ही व्रत का पारण करते हैं। इसलिए आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की नवमी पर हवन पूजन और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।

नवमी कब?

नवमी तिथि की शुरुआत- अक्टूबर 22, 2023 को 07:58 पी एम बजे
नवमी तिथि की समाप्ति- अक्टूबर 23, 2023 को 05:44 पी एम बजे

नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:45 ए एम से 05:36 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से दोपहर 12:28 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:58 से दोपहर 02:43 तक
गोधूलि मुहूर्त- 05:44 पी एम से 06:09 पी एम
अमृत काल- 07:29 ए एम से 08:59 ए एम
निशिता मुहूर्त- दोपहर 11:40 से 12:31 ए एम, अक्टूबर 24, 05:50 ए एम, अक्टूबर 24 से 07:19 ए एम, अक्टूबर 24
रवि योग- पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:27 ए एम से 05:14 पी एम

कन्या पूजन विधि 

नवरात्रि की पूजा बिना कन्या पूजन के अधूरी होती है। नवरात्रि के 9 दिन में किसी भी दिन कन्या पूजन होती है। वहीं, अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 10 साल तक की कन्याओं की पूजा करना अति पुण्यदायक माना जाता है। कन्याओं के साथ एक बालक की भैरों बाबा के रूप में भी पूजा की जाती है। 9 कन्याओं और 1 बालक की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

  •  कन्याओं को 1 दिन पहले ही आमंत्रित करें।
  •  सभी कन्याओं के पांव को साफ पानी, दूध और पुष्प मिश्रित पानी से धोएं।
  •  फिर कन्याओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें
  •  सभी कन्याओं को लाल चंदन या कुमकुम का टीका लगाएं।
  •  श्रद्धा अनुसार कन्याओं को चुनरी भी दे सकते हैं
  •  अब कन्याओं को भोजन कराएं।
  •  दक्षिणा या उपहार देकर सभी कन्याओं के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लें।
  •  माता रानी का ध्यान कर क्षमा प्रार्थना करें।

Also Read: Navratri 2023: कब है शारदीय नवरात्रि की अष्टमी-नवमी ? जानें शुभ…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox