होम / Santoshi ji: शुक्रवार को करें मां संतोषी की पूजा, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

Santoshi ji: शुक्रवार को करें मां संतोषी की पूजा, इस दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Santoshi ji: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपना ही एक विशेष महत्व होता है। इसी तरह शुक्रवार का भी अपना महत्व है। शुक्रवार का दिन संतोषी माता को समर्पित है। मां संतोषी अपने भक्तों के सभी दुख और कष्ट हर लेती है। उन्हें प्रसन्न करना बेहद आसान है। लेकिन ऐसे में भी ऐसे कई काम है जिन्हें हमे भूल कर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां संतोषी रूठ सकती हैं।

शुक्रवार को भूल से भी ना करें ये काम

खट्टा ना खाएं

शुक्रवार मां संतोषी का दिन होता है। संतोषी माता को खट्टा पसंद नहीं है। इसी वजह से शुक्रवार व्रत दौरान खट्टा नहीं खाया जाता। ऐसे में अगर आप किसी खट्टी चीज का सेवन करते है तो इससे मां संतोषी रूठ जाती हैं।

ना दें किसी को उधार

शुक्रवार के दिन भी किसी को उधार देने और लेने से बचें। शुक्रवार को किसी से भी मुफ्त में कुछ ना लें। मुफ्त की वस्तु से कर्जा चढ़ता है।

इस दिशा में न करें यात्रा

पश्चिम और दक्षिण दिशा में यात्रा न करें। खासकर इस दिन पश्‍चिम में। जरूरी हो तो इस दिन कुछ जौ के दाने चबाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुक्रवार न करें मिठी चीजों का दान

शुक्रवार को मीठा दान नहीं करना चाहिए। खासकर चीन तो बिल्कुल भी दान ना करें।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox