होम / Santoshi Mata: शुक्रवार को करें मां संतोषी का व्रत, जानें पूजा विधि

Santoshi Mata: शुक्रवार को करें मां संतोषी का व्रत, जानें पूजा विधि

• LAST UPDATED : January 5, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Santoshi Mata: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपनी ही एक विशेष महत्वता है। इसी तरह शुक्रवार का भी अपना महत्व है। शुक्रवार का दिन संतोषी माता को समर्पित है। मान्यता है जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से शुक्रवार को संतोषी माता की पूजा करता है और शुक्रवार व्रत की कथा कहता और सुनता है उसकी सारी परेशानियों को संतोषी माता दूर कर देती हैं। इस आर्टिकल में हम उसी कथा को पढ़ेंगे..

पूजा की विधि (Santoshi Mata)

  • शुक्रवार के दिन व्रत का संकल्प कर नहा धोकर, लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • अब पूजा के स्थान पर माता की पूजा के लिए एक चौकी के ऊपर लाल रंग का कपड़े को बिछा लें और उस पर मां संतोषी की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करेंं। साथ ही कलश की भी स्थापना करनी चाहिए।
  • अब मां संतोषी को सिंदूर, अक्षत, फूल और माला चढ़ा दें।
  • संतोषी माता को भोग में चना और गुड़ चढ़ाना शुभ माना जाता है, साथ ही केला भी उन्हें चढ़ाना चाहिए।
  • अब घी का दीपक जलाएं, धूप दिखाएं और व्रत कथा, चालीसा, मंत्र पढ़कर आरती करे।

शुक्रवार व्रत की कथा

बुढ़िया और उसके 7 बेटे

एक बुढ़िया थी। उसके 7 बेटे थे। 6 कमाने वाले थे और एक निक्कमा था। बुढ़िया 6 बेटों की रसोई बनाती, भोजन कराती और उनसे जो कुछ जूठन बचती वह सातवें लड़के को दे देती। एक दिन सातवा लड़का पत्नी से बोला, देखो मेरी मां को मुझ पर कितना प्रेम है। इस पर पत्नी बोली. क्यों नहीं, सबका झूठा जो तुमको खिलाती है। वह बोला, ऐसा नहीं हो सकता है। जब तक मैं आँखों से न देख लूं मान नहीं सकता।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox