होम / Sawan 2024: बाबा महाकाल की भव्य सवारी आज, चांदी की पालकी में सवार होकर भक्तों को देंगे दर्शन

Sawan 2024: बाबा महाकाल की भव्य सवारी आज, चांदी की पालकी में सवार होकर भक्तों को देंगे दर्शन

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Sawan 2024: सावन मास के पहले सोमवार पर आज उज्जैन में भगवान महाकाल की भव्य सवारी निकलेगी। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होने वाली इस सवारी में बाबा महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में विराजमान होंगे।

7 शाही सवारियां निकलेंगी

इस वर्ष सावन-भादौ में कुल 7 शाही सवारियां निकलेंगी, जिनमें से 5 सावन और 2 भादौ में होंगी। सवारी मंदिर से शुरू होकर बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट शिप्रा तट तक जाएगी। वहां विशेष पूजन के बाद विभिन्न मार्गों से होकर शाम 7:15 बजे मंदिर लौटेगी।

इतने बजे होगी पूजा शुरू

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और SP प्रदीप शर्मा दोपहर 3:30 बजे भगवान का पूजन करेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी सलामी देगी। इस बार पहली बार दो एलईडी रथ भी सवारी में शामिल किए जा रहे हैं।

भक्तों में इस सवारी को लेकर भारी उत्साह है। पूरे शहर में धार्मिक माहौल है और हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक

महाकाल की यह सवारी न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि उज्जैन की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतीक है। भक्तों के लिए यह एक अद्वितीय अवसर है जब वे अपने आराध्य देव के दर्शन कर सकते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox