होम / Shukrawar Upay: देवी लक्ष्मी की पूजा में भूल से भी न करें ये काम, बढ़ सकती है जीवन में कई परेशानी

Shukrawar Upay: देवी लक्ष्मी की पूजा में भूल से भी न करें ये काम, बढ़ सकती है जीवन में कई परेशानी

• LAST UPDATED : February 23, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Shukrawar Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। बता दें, यह दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता ऐसी भी है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन संबंधी मुश्किलें नहीं होती हैं। वहीँ, शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ करने के भी कुछ नियम होते हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन कुछ कामों को करने की मनाही है। जैसे कुछ चीजों को शुक्रवर के दिन खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। तो आइये जानते हैं अपने घर परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बनाए रखने के लिए शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

शुक्रवार के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  • शुक्रवार के दिन कभी किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा कहा जाता पैसे उधार देने और लेने से माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।
  • वहीँ, शुक्रवार के दिन को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि अगर इस दिन किसी को चीनी दिया जाए, तो शुक्र ग्रह कमजोर होता है। और शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी कहा जाता है। ऐसे में अगर आपको धन-वैभव चाहिए, तो इस दिन भूलकर भी चीनी का दान न करें।
  • वैसे तो इस जगत में किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन शुक्रवार के दिन किसी स्त्री और किन्नर का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में स्त्री का अपमान कभी भी न करें। क्योंकि उन्हें लक्ष्मी का सिंबल माना गया है।
  • मान्यता ऐसी भी है कि शक्रवार के दिन जमीन या फिर घर नहीं लेना चाहिए। अगर आप इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह बिल्कुल न करें। शुक्रवार का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े काम के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

ये भी पढे़ं :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox