होम / Tulsi Diya : तुलसी की लकड़ी का दीया जलाने से क्या होता है लाभ, जानें यहां 

Tulsi Diya : तुलसी की लकड़ी का दीया जलाने से क्या होता है लाभ, जानें यहां 

• LAST UPDATED : February 4, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Tulsi Diya: धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी को पूजा जाता है। हिन्दू धर्म को मानने वाले तुलसी की पूजा करते है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर ही अपने दिन की शुरूआत करते है। यहां तक शाम को तुलसी पर दीया भी जलाते है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय में तुलसी पर दीया जलाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। आइए जानते है कि तुलसी पर दीया जलाने का सही नियम क्या है।

ये है लाभ

  • तुलसी की सूखी लकड़ियों से दीया जलाने से घर की नकारात्मक ऐनर्जी दूर होकर सकारात्मकता आती है।
  • तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक घर से बुरी नजर को दूर रखता है। देवी लक्ष्मी आपके घर की रक्षा करती है. इससे धन की कमी नहीं होती है।
  • इस दीपक को घर में जलाने से रोगों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही आप भगवान विष्णु के आगे तुलसी की लकड़ी क दीपक जलाएं। इससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • यह दीपक वैवाहिक जीवन मजबूत बनाता है। तुलसी के पौधे की लकड़ी से दीया जलाएंगे तो रिश्ता भी मजबूत होगा। साथ ही ग्रह और वास्तु दोष दूर हो सकता है।

ऐसे दीपक को जलाएं- तुलसी की 7 सूखी लकड़ियों को जमा कर लें, फिर उसपर तेल में भीगी हुई बाती लपेट दीजिए और भगवान विष्णु के आगे दीपक जला कर रख दें।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox