मनोरंजन

Tiger 3 song OUT: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, अरिजीत की आवाज में Tiger 3 का पहला गाना रिलीज

India News (इंडिया न्यूज़), Tiger 3 song OUT: दिल्ली: जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, स्पाई यूनिवर्स फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट पास आ रही हैं। इस फिल्म का मोस्ट अवेटिड ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है, फैंस अब जासूस टाइगर की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोश को बढ़ाते हुए, फिल्म के एल्बम का पहला गाना, जिसका नाम लेके प्रभु का नाम है, रिलीज़ कर दिया गया है। माशाअल्लाह, स्वैग से स्वागत और कई सुपरहिट गाने देने के बाद, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फेंमस जोड़ी इस ट्रैक में वापसी कर रही है, जिसमें वे अरिजीत सिंह की आवाज पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

टाइगर 3 का गाना लेके प्रभु का नाम रिलीज

सोमवार, 23 अक्टूबर को, आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म, टाइगर 3 के मेकर्स ने लेके प्रभु का नाम गाना जारी कर दिया हैं। अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाने को अपनी आवाज दी है, संगीत प्रीतम का है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। वहीं गानें में कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है।

टाइगर 3 के बारे में

एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की सक्सेस के बाद टाइगर 3, टाइगर की एक फ्रेंचाइजी की वापसी का प्रतीक है। यह फिल्म इमरान हाशमी को एक एहम किरदार को पेश करती है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है, जिसके निर्माण की बागडोर यशराज फिल्म्स ने संभाली है। सलमान और कैटरीना इस दिवाली 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Read more: MP Election 2023: कांग्रेस से तनातनी के बीच सपा की चौथी…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago