Categories: मनोरंजन

यस आइलैंड अबू धाबी ने ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का कलरफुल एनिमेटेड पेंटिंग के साथ लगाया फोटो

इंडिया न्यूज़, IIFA Awards 2022: अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA Awards 2022) यस द्वीप अबू धाबी में 3-4 जून को आयोजित होगा।  इसी बीच यस आइलैंड अबू धाबी अपने ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ अपने जुड़ाव का जश्न मनाने के लिए उनका एक कलरफुल एनिमेटेड पेंटिंग के साथ फोटो लगाया है।

 

अट्रैक्टिव और बोल्ड है पेटिंग

आपको बता दें कि यह पेटिंग अपने बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक के साथ आईफा के लिए हर चीज को समेटे हुए है, जो इसे आयोजन से पहले एकदम सही परिदृश्य बना रहा है। दरअसल अबू धाबी यस आइलैंड दुनिया के बेहतरीन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है।

‘यस है खास’ कैंपेन

यस आइलैंड ने अपनी ओर भारतीय को आकर्षित करने के लिए, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मदद ली है। ऐसे में अबू धाबी ने भारत के लोगों को टारगेट करते हुए, रणवीर सिंह के साथ एक वायरल मार्केटिंग कैंपेन ‘यस है खास’ शुरू किया है। यह चित्र यस द्वीप के रणवीर सिंह के साथ मजबूत रिलेशनशिप को दिखाता है। बता दें कि रणवीर सिंह जोकि यस द्वीप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, साथ ही वे भारत और पूरी दुनिया में विजिटर्स के लिए गंतव्य की अपील को पहचानते हैं।

साल की शुरूआत में रणवीर सिंह के साथ ‘यस है खास’ अभियान शुरू किया गया

आपको बता दें कि यस आइलैंड ने इस साल की शुरूआत में रणवीर सिंह के साथ अब वायरल ‘यस है खास’ अभियान शुरू किया। जोकि अब तक सोशल मीडिया पर असाधारण जुड़ाव प्राप्त करते हुए, यस आइलैंड के सोशल चैनलों पर 70 मिलियन से अधिक बार देखा गया और साथ ही 2019 में इसने वीडियो लॉन्च के पहले 10 दिन पूरे साल की वेबसाइट ट्रैफिक का 80% प्राप्त किया। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 4 जून 2022 को यस द्वीप के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा।

ये भी पढ़े : मिलिए उन हस्तियों से जो IIFA 2022 में करेंगी परफॉर्म 

ये भी पढ़े: केके का निधन, सिंगर का परिवार पहुंचा कोलकाता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago