Categories: मनोरंजन

मौनी राय: 45 हजार की साड़ी में मौनी राय ने दिए बेहतरीन पोज

इंडिया न्यूज़, Mouni Rai:  छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद मौनी राय ने बॉलीवुड में भी पैर जमाना शुरू कर दिया है। मौनी ने अपने अभिनय और लुक के कारण बहुत ही कम समय में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है।

इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 20 मिलियन से भी ज्यादा है। फैंस उनके इस पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मौनी ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें

 

इन तस्वीरों को मौनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में मौनी लाल रंग की साड़ी में धूम मचाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक में कुल छह तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बोल्ड अदाकारों के लिए पहचानी जाने वाली मौनी के इस देसी अवतार की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ने हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी की कीमत 45 हजार रुपये से भी ज्यादा है.

फैंस की प्रतिक्रियाएं

Mouni roy

मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने मौनी के लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत फोटो मौनी।’ इसके अलावा ज्यादातर फैंस ने दिल का इमोजी बनाकर अपने प्यार का इजहार किया।

जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएंगी मौनी

 

टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब मौनी बॉलीवुड में भी सफलता की नई-नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में उनका लुक सामने आया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More: ‘इमरजेंसी’ का टीज़र कंगना ने इंदिरा गांधी के रूप में अपना पहला लुक जारी किया

Read More: नागिन 6 में अर्जुन कपूर ने तेजस्वी प्रकाश के साथ किया मजाक

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago