होम / सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस

सलमान खान को मिला गन का लाइसेंस

• LAST UPDATED : August 1, 2022

इंडिया न्यूज़, Mumbai News : बॉलीवुड स्टार सलमान खान को हाल ही में मिले थी जान से मारने की धमकी। आत्मरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद हथियार लाइसेंस जारी किया गया है। सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मुंबई के पुलिस से उन्हें और उनके पिता को धमकी भरे पत्र पर मुलाकात की।

एक बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में अपग्रेड किया

जानकरी के मुताबिक, सलमान ने धमकियों के बाद से एक बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में अपग्रेड किया है। गौरतलब है कि पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद सलमान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को जान से मारने की धमकी मिली थी।

सलीम खान की सुरक्षा टीम को पत्र उनके मुंबई स्थित घर के बाहर बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास मिला। जहां सलीम खान अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए जाते हैं। पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने 29 मई को सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई थी।

जानकारी के अनुसार, अभिनेता को हिंदी में मिले पत्र में कहा गया है कि सलीम खान और उनके बेटे दोनों का जल्द ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा ही हश्र होगा। महाराष्ट्र के गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिश्नोई गैंग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने का कारण अपनी ताकत दिखाने के लिए माहौल बनाना था।

यह पहली बार नहीं है जब सलमान को धमकी मिली हो। 2018 में जब काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई चल रही थी। तब बिश्नोई ने अभिनेता को धमकी दी थी क्योंकि उनके समुदाय में काले हिरण को पवित्र माना जाता है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड इंडस्ट्री में काजोल ने किये 30 साल पूरे

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox