Categories: मनोरंजन

पैतृक गांव मूसा में किया जायेगा सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार

इंडिया न्यूज़, Bollywood News:  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत की खबर ने देश को हिला कर रख दिया है। 29 मई को उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। सिद्धू मूसेवाला का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पैतृक गांव मूसा में किया जायेगा उनका संस्कार

सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया जाएगा उनके फैंस , रिश्तेदारों के लिए ये वो घड़ी होगी जब उन्हें हमेशा के लिए विदा करेंगे सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा

सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा से उनके घर के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। सभी अपने चहेते सिंगर के अंतिम दर्शन करने के इंतजार में हैं।

 

मूसा गांव से बहुत प्यार करते थे सिद्धू

सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा से खास लगाव था। यहां उन्होंने अपनी मेहनत का महल बनवाया था। गांव में सिद्धू मूसेवाला का एक आलीशान बंगला है, जिसे उन्होंने बेहद प्यार और मेहनत के साथ बनाया था। इस बंगले की तस्वीरें वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। सिद्धू मूसेवाला को अपने गांव से कितना प्यार था, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि उन्होंने अपना स्टेज नेम गांव के ऊपर रखा था। अपने नाम में उन्होंने मूसेवाला एड किया था। अपने करियर में वे सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाने गए थे। उनका असली नाम शुभदीप सिंह संधू था।

ये भी पढ़े: खाद्य तेल के दाम में गिरावट के बावजूद दुकानदारों का महंगा तेल बेचना जारी

ये भी पढ़े: 12 वर्षीय लड़का 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

ये भी पढ़े: उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा को UPSC में मिला चौथा स्थान, CM ने दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago