इंडिया न्यूज़, Web series: वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 (Aashram season 4) का टीजर शुक्रवार 3 जून को रिलीज किया गया। इसी दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ पर सीजन 3 की स्ट्रीमिंग शुरू हुई। सीरीज में बाबा निराला का रोल निभाने वाले बॉबी देओल सीजन 4 के टीजर में खुद को कानून से ऊपर बताते नजर आ रहे हैं।
सीरीज का नाम अब धिकारिक तौर पर ‘एक बदनाम…आश्रम’ रखा गया है। बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर को कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘बाबा अंतर्यामी हैं, वे आपके मन की बातें जानते हैं। इसलिए ‘आश्रम 3’ के एपिसोड्स के साथ ‘आश्रम 4′ की एक झलक भी साथ लाए हैं।’
टीजर की शुरुआत में बॉबी उर्फ बाबा निराला खुद को कानून से ऊपर बताते हैं। टीजर में विरोध प्रदर्शन और अंतिम संस्कार की झलक दिखाई दे रही है। वे कहते हैं, ‘भगवान हम हैं। तुम्हारे कानूनों से ऊपर. मैंने स्वर्ग बनाया है। भगवान को कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं. इस बीच, पम्मी (अदिति पोहनकर) जो सीजन 2 में आश्रम से भाग जाती हैं, हैरान करते हुए आश्रम में वापसी करती हैं।
आप देख सकते हैं कि कैसे बाबा के सेवक भोपा सिंह (चंदन रॉय सान्याल) पम्मी को बाबा से दूर रहने की धमकी देते हैं। इसके बाद, वे टीजर में दुल्हन के रूप में तैयार नजर आती हैं, लेकिन इससे पता नहीं चलता कि उसका दूल्हा कौन है। आश्रम के सीजन 4 को अगले साल प्रसारित किया जा सकता है।
आश्रम के सीजन 4 के टीजर के अचानक रिलीज से फैंस हैरान हैं। एक यूजर लिखता है, ‘वाह बाबा जी, आपने कमाल की खबर दी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आश्चर्य पर आश्चर्य।’ बता दें कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ 2020 में शुरू हुई थी। यह एक ऐसे धर्मगुरु के बारे में है, जो अध्यात्म की आड़ में क्राइम और राजनीति करता है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में ईशा गुप्ता, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ और त्रिधा चौधरी हैं।
READ MORE: AR रहमान ने आईफा रॉक्स 2022 में केके को किया याद
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…