होम / Diwali 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज

Diwali 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज

• LAST UPDATED : November 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को है। यह माना जाता है कि इस दिन सोना और चांदी का सामान खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर आपको शापिंग करते हुए कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। धनतेरस पर आपको भूलकर भी ये चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। आज आपको बताते है कि धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए।

एल्युमिनियम, प्लास्टिक और धारदार चीजें

धनतेरस पर आप भूलकर भी प्लास्टिक से बनी चीजें, एल्युमिनियम के बर्तन, चाकू, कैंची आदि चीजों की खरीदारी न करें। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है और घर में दरिद्रता भी आती है।

लोहे की चीजें 

धनतेरस के दिन लोहे का समान जैसा खाना बनाने के लिए कढ़ाई आदि नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा मान्यता है कि यदि कोई लोहे से संबंधित सामान घर लेकर आता है तो व्यक्ति के घर में दुर्भाग्य भी साथ आता है।

कांच और आर्टिफिशियल ज्वेलरी

धनतेरस वाले दिन कांच की चीजें और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीदने से बचना चाहिए। कांच का संबंध राहु से है। इसलिए इस दिन शीशे आदि बिल्कुल भी न खरीदें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।

काले रंग के कपड़े 

अगर आप धनतेरस पर कपड़े खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आप काले रंग के कपड़े न खरीदें।

मिट्टी के बर्तन 

धनतेरस पर आप मिट्टी से बने बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी माना जाता है कि मिट्टी के बर्तन खरीदने से घर में बरकत कम होती है और सुख शांति में भी कमी आती है।

Also Read: Diwali 2023: दिवाली की सफाई के दौरान मिल जाएं ये चीजें, तो समझ जाएं मिलने वाला है पैसा

Dhanteras 2023: धरतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता हैं बेहद शुभ, जानें क्या- क्या लेकर आएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox