होम / Diwali 2023: दिवाली की सफाई के दौरान मिल जाएं ये चीजें, तो समझ जाएं मिलने वाला है पैसा

Diwali 2023: दिवाली की सफाई के दौरान मिल जाएं ये चीजें, तो समझ जाएं मिलने वाला है पैसा

• LAST UPDATED : November 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस से दिवाली के 5 दिन का त्योहार शुरू हो जाएगा। दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को है। घर में दिवाली की सफाई होना शुरू हो गई है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ खास चीजों का मिलना बेहद ही शुभ होता है।

  • दिवाली की सफाई करने के दौरान अगर आपको कौड़ी मिल जाए तो समझ लीजिए आपका भाग्य चमकने वाला है। कौड़ी को मां लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। घर में कौड़ी मिलना आर्थिक संकट दूर होने का संकेत माना गया है।

  • दीपावली की साफ सफाई करने के दौरान सिक्के या अचानक किसी पुराने कपड़ों में से नोट मिल जाए तो इसे बेहद ही शुभ माना गया है। सिक्का मिलने का मतलब है जल्दी ही आपको धन लाभ होने की संभावना है।

  • अगर आपको लाल कोरा कपड़ा दिवाली से पहले सफाई के समय मिल जाए तो ये मां लक्ष्मी की प्रसन्नता को दर्शाता, यानि देवी लक्ष्मी आप पर जल्द मेहरबान होंगी और कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

  • सफाई करते समय अगर किसी पोटली या कपड़े में से चावल मिल जाए तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। चावल देवताओं का प्रिय अनाज है। यूं में बरकत का वास होने का संकेत देते है। भूलकर भी इसे फेंके नहीं।

दिवाली की सफाई करने के दौरान कुछ चीजों को घर से बाहर भी कर देना चाहिए, जैसे बंद पड़ी हुई घड़ी, खंडित मूर्ति, फटे जूते चप्पल आदि। ये सब चीजें घर में नकारात्मकता लाते हैं।

Also Read: Diwali 2023: सस्ता हो गया सोना, दिवाली से पहले यहां से खरीद लो

Dhanteras 2023: धरतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता हैं बेहद शुभ, जानें क्या- क्या लेकर आएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox