होम / Jalebi Recipe: दिवाली पर घर पर ही बनाएं झटपट जलेबी, मेहमान हो जाएंगे खुश 

Jalebi Recipe: दिवाली पर घर पर ही बनाएं झटपट जलेबी, मेहमान हो जाएंगे खुश 

• LAST UPDATED : November 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Jalebi Recipe: दिवाली का त्योहार आने वाला है। दिवाली पर घर पर मेहमान आते है। ऐसे में आप मेहमानों को बाहर बाजार की जलेबी खिलाने से अच्छा है आप खुद से जलेबी बनाएं। जलेबी एक ऐसी डिश है जो सबको पसंद आती है। भारत में काफी मशहूर है। जलेबी का नाम सुनकर सबके मुहं में पानी आ जाता है। सर्दियों के मौसम में खाने के बाद अगर गर्मागर्म जलेबी मिल जाए तो बस मजा ही आ जाता है। इसे आप दिवाली में भी बना सकते हैं।

अगर आप ​इस त्योहार के सीजन में घर पर जलेबी बनाना चाहते हैं तो हमारी ये रेसिपी आपके काम आ सकती है। तो आपको बताते है कि घर पर जलेबी कैसे बनाएँ:

जलेबी बनाने की सामग्री

मैदा

दही

तेल या घी

कपड़ा

चीनी

पानी

जलेबी बनाने की रेसिपी

जलेबी सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर उसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। फिर करीब छह से सात घंटे के लिए इसमें खमीर उठने को रख दें। फिर बैटर में छाग दिखने लगे, तो चाशनी तैयार करें। एख पैन लें उसमें पानी और चीनी को मिलाकर हल्की आंच पर चाश्नी बनाएं। जब चाश्नी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें। एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। फिर अब एक कपड़े में में तैयार किया बैटर डालें। और छोटा सा छेद करें, जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनेगी। अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। पलटें। जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। चाश्नी में डालें। कुछ देर के लिए इन्हें चाश्नी में भिगा रहने दें। तैयार है आपकी जलेबी। अब इसे आप मेहमानों को सर्व करें।

Also Read: Spices side effect: खाली पेट इन 5 मसालों का सेवन करने से हो सकते हैं बीमार, जानें कैसे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox