होम / Karwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ, जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Karwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ, जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

• LAST UPDATED : October 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का सबसे खास त्योहार करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। सभी विवाहित महिलाएं करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत की सही तारीख, शुभ समय और चंद्रोदय का समय क्या है।

करवा चौथ कब है ?

करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू हो जाता है और शाम को चंद्रमा निकलने तक रखा जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपने पति के हाथों से पानी पीकर यह व्रत खोलती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 9.30 बजे प्रारंभ होगी। चतुर्थी तिथि 1 नवंबर 2023 को रात्रि 9.19 बजे समाप्त होगी। करवा चौथ का व्रत उदयातिथि से मान्य होता है, इसलिए इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ का मुहूर्त

  • करवा चौथ व्रत का समय- सुबह 06:36 बजे से रात 08:26 बजे तक
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 बजे – शाम 07.02 बजे (1 नवंबर 2023)
  • चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:26 बजे (1 नवंबर 2023)

Also Read: NCERT Books: NCERT ने किया बड़ा बदलाव, अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा INDIA की जगह BHARAT

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox