होम / Karwa Chauth Puja Mantra: करवा चौथ की पूजा इन खास 7 मंत्रों से करें, मिलेगा व्रत का पूरा फल

Karwa Chauth Puja Mantra: करवा चौथ की पूजा इन खास 7 मंत्रों से करें, मिलेगा व्रत का पूरा फल

• LAST UPDATED : October 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth Puja Mantra: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है और विवाहित महिलाओं के लिए खास माना जाने वाला ये व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और माता करवा देवी की पूजा करती हैं और फिर रात्रि में चांद को देखकर व्रत का पारण करती हैं।

यह मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को सदैव सुहागिन होने का आशीर्वाद मिलता है। और पति की आयु बढ़ती है। इस दिन पूजा के साथ इन मंत्रों का पाठ करने से करवा माता प्रसन्न होती हैं और पूजा का दोगुना फल मिलता है। आपको बताते है इन शक्तिशाली मंत्रों के बारे में…

करवा चौथ 2023 का शुभ मुहूर्त

  • करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06:36 – रात 08:26 (1 नवंबर 2023)
  • करवा चौथ का पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 – रात 07.02 (1 नवंबर 2023)
  • चांद निकलने का सही समय – रात 08:26 (1 नवंबर 2023)

7 खास मंत्र क्या है

व्रत संकल्प मंत्र

मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये

गणपति पूजा मंत्र 

ॐ श्रीम गम सौभाग्य गणपतये, वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:

माता पार्वती पूजा मंत्र

नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌, प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे

करवा दान के लिए मंत्र

करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा, ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः,

शिव जी पूजा का मंत्र

ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात

भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र

ॐ षण्मुखाय नमः

चंद्र देव पूजा मंत्र

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम, रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि

Also Read: Karwa Chauth 2023: क्या होती है करवा चौथ की सरगी, जानें इसका महत्व

Karva Chauth: जानें करवाचौथ की शुरुआत और इतिहास, सबसे पहले किसने और क्यों रखा व्रत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox