होम / Aalu Puri Recipe: दिवाली पर बनाएं खुसखुस आलू पूड़ी, मेहमान कहेंगे वाह वाह 

Aalu Puri Recipe: दिवाली पर बनाएं खुसखुस आलू पूड़ी, मेहमान कहेंगे वाह वाह 

• LAST UPDATED : November 11, 2023

Aalu Puri Recipe: दिवाली पर मेहमानों के लिए पूड़ी बनाएं। पूड़ी अधिकतर खास अवसर पर बनाई जाती है। या कुछ अलग खाने का मन हो तब बनाते है। आप इस बार दिवाली पर खुसखुस आलू पूड़ी बनाएं। नाश्ते में या फिर डिनर में बना सकते हैं। सब्जी, रायता, दही और अचार के साथ इसका जायका आपको बेहद पसंद आएगा। स्वाद से भरी खुसखुस कुरकुरी आलू पूड़ी इतनी टेस्‍टी होती है कि कई बार लोग बिना सब्जी, रायते के ही इसको खा लेते हैं। आपको बताते है कि इसकी रेसिपी के बारे में….

खुसखुस आलू पूड़ी की सामग्री

गेहूं का आटा- 2 कप
आलू- 2
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच
तेल- पूरियां तलने के लिए
हरा धनिया- थोड़ा बारीक कटा धनिया
नमक- स्वादानुसार

आलू की पूड़ी बनाने की विधि
सबसे पहले आप आलू को धोकर उबाल लें। इसके बाद आलू को छील लें और कद्दूकस कर लें। फिर परात में आटा निकाल लें और कसे हुए आलुओं को साथ डालकर इसमें अजवाइन, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर हाथों से मसलते हुए अच्छे से मिक्स कर लें। पूड़ी कुरकुरी के लिए आटे में 2 छोटे चम्मच तेल मिलाएं। इसमें पानी मिलाते हुए थोडा हार्ड आटा गूंथ लें। अब आटे को एक गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट तक के लिए रख दें।

अब हथेली पर थोड़ा सा तेल लगाकर और इसी हाथ से आटे को थोड़ी देर तक मसलें। फिर छोटी छोटी लोइयां काट लें। इन लोइयों को गोल गोल बेल लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक एक करके पूरियां तलते जाएं और इन पूरियों को एक बर्तन में निकाल लें। अब आपकी कुरकुकी पूड़ी तैयार है। इसे आप रायते, दही, खट्टी चटनी और अचार के साथ खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox