फ़ूड

Chole Bathure Recipe: इस तरह बनाएं घर पर छोले भटूरे, रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे

India News (इंडिया न्यूज़), Chole Bathure Recipe: छोले भटूरे सबको बेहद पसंद होते है। बच्चों से लेकर बड़ो को काफी पसंद होते हैं। आपने कई बार रेस्टोरेंट में छोले भटूरे खाए होंगे लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही इसे बनाकर मजा ले सकते हैं। जी हां इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है। छोले भटुरे एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर किसी भी समय में बना सकते हैं। आपको बताते है इसकी रेसिपी…

  • ऐसे बनाएं छोले

    छोले बनाने के लिए सामग्री

    • 2 कप सफेद चना
    • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
    • 4-5 टमाटर की प्यूरी
    • 2-3 कटी हरी मिर्च
    • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    • तेल
    • आधा चम्मच जीरा
    • 1 चुटकी हींग
    • 1 चम्मच अनार दाना
    • 1 चम्मच धनिया पाउडर
    • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • आधा चम्मच गरम मसाला
    • 1 चम्मच हल्दी
    • स्वादानुसार नमक
    • थोड़ा कटा हरा धनिया
  • ऐसे बनाएं छोले

छोले बनाने के लिए एक रात पहले ही चने को भिगों दें। दूसरे दिन पानी से निकालकर इसे कुकर में डाल दें। इसके साथ ही इसमें थोड़ा पानी, नमक और बेकिंग सोडा डाल दें। 1 सीटी आते ही गैस धीमी कर दें। इसके बाद कम से कम 3-4 सीटी आने दें। गैस बंद कर के एक बाउल में निकाल लें।

अब एक कढ़ाई या कुकर में थोड़ा तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें हींग, जीरा और अनार दाना, लहसुन-अदरक का पेस्ट डाल दें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डाल दें। फिर थोड़ी देर पकने के बाद इसमें हरी मिर्च  के साथ हल्दी, धनिया और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। अब इसमें नमक और पानी डाल दें। थोड़ी देर उबलने के बाद इसमें चने डाल दें। अब लगातार इसे पकने दें। और फिर गैस बंद करें इसमें गरम मसाला और आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। आपको छोले तैयार है। इसे एक बाउल में निकाल लें।  गरमा गरम छोल भटुरे सर्व करें।

ऐसे बनाएं भटुरे

भटुरे बनाने के लिए सामग्री

  • 4 कप मैदा
  • आधा कप रवा
  • आधा कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच चीनी
  • एक चौथाई टीस्पून बेकिंग सोडा
  • तेल
  • ऐसे बनाएं भटुरे

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा और सूजी को अच्छी तरह से मिला लें। फिर बीच में 2  चम्मच तेल, नमक, बेकिंग सोडा, दही और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें गुनगुना पानी डालकर गूंथ लें। गूंथने के बाद इसे कपड़ा ढककर कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें।

तय समय के बाद इस आटा की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसकी पतली-पली पूरी बेल लें। वहीं कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें एक-एक करके पूरी डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लें।

Also read: Momos Recipe: बिना स्टीमर के घर पर बनाएं टेस्टी मोमोज, जानें इसकी रेसिपी

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago