होम / CM Yadav In Gwalior: CM मोहन यादव भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए शामिल

CM Yadav In Gwalior: CM मोहन यादव भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए शामिल

• LAST UPDATED : July 14, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), CM Yadav In Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भाग लिया। यह ग्वालियर में आयोजित पांचवीं वार्षिक रथ यात्रा थी, जिसमें भगवान कृष्ण, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियां शामिल थीं।

CM यादव ने इस्कॉन को दी बधाई

मुख्यमंत्री यादव ने इस्कॉन को यात्रा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा, “मैं कामना करता हूं कि लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिलता रहे। भगवान कृष्ण हम सभी पर कृपा करें।”

ये नेता भी हुए शामिल

यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भरत सिंह कुशवाह और अन्य भाजपा नेता भी शामिल हुए। तोमर ने कहा, “लोग बड़े उत्साह और भक्ति के साथ इस जुलूस में शामिल हुए हैं। शहर के निवासियों ने भी भगवान जगन्नाथ की पूजा की है और निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की है।”

पुरे शहर में निकली झांकी

रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ कई झांकियां और प्रदर्शनियां भी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

रथ यात्रा की परंपरा पुरी के जगन्नाथ मंदिर जितनी पुरानी मानी जाती है, जहां पिछले सप्ताह मुख्य रथ यात्रा निकाली गई थी। यह उत्सव भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों से जुड़ा है, जिन्हें लकड़ी के रथों पर ले जाया जाता है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox