होम / Gwalior: माता-पिता के बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, दो बहनों की हालत गंभीर

Gwalior: माता-पिता के बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, दो बहनों की हालत गंभीर

• LAST UPDATED : April 4, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Gwalior: रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में नई खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिन में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में मासूम बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था। तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती थे, जिसमें नन्हें मासूम की मौत हो गई है।

5 साल के मासूम की मौत

हादसे में माता-पिता की मौत के बाद 5 साल के मासूम बेटे ने भी दम तोड़ा, दो बहनें भी गंभीर हालत में है। सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे 5 साल के मासूम कान्हा की भी बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले कन्हा की मां रामबेटी और पिता अवधेश प्रजापति की 31 मार्च को हो इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मासूम कान्हा की बड़ी बहन रेशमा और कुसुम की भी हालत अब भी गंभीर है। दोनों बहनें 50% तक झुलसीं है।

खाना बनाते समय हुआ हादसा 

आपको बता दें कि सिंधिया नगर में मृतक अवधेश प्रजापति के घर में 30 मार्च को उस समय सिलेंडर फट गया था, जब उनकी पत्नी मृतक रामबेटी खाना बना रही थी। सिलेंडर लीक था, इस वजह से पूरी घर में आग लगी। इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन बच्चेे गंभीर रूप से घायल हुए थे।

परिवार में 3 बेटे और 3 बेटियां

अवधेश टिक्की बनाकर बेचने का काम करता था। परिवार में 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। लेकिन आज बच्चे अनाथ हो गए। उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाने का सपना देखा था। इस हादसे में जान गंवाने वाले अवधेश के पड़ोसियों का कहना है कि ये परिवार गरीब जरूर था, लेकिन बेहद खुशहाल था। इस हादसे से बच्चों को जीवन खतरे में पड़ गया है।

नही रहें मासूमों के माता-पिता

हादसे से कुछ दिन पहले 3 मासूम बच्चे अपने दादा के साथ गांव चले गए थे। इसलिए वह हादसे का शिकार होने से बचे। बच्चे अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहकर प्राइमरी क्लास में पढ़ते थे। इससे पहले कि बच्चे घर लौटते और उनके माता-पिता उन्हें छोड़कर इस दुनिया से चले गए।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox