होम / Health Tips: सावधान! पीरियड्स में हो रहा है ज्यादा दर्द तो इस बीमारी के हो सकते है लक्षण

Health Tips: सावधान! पीरियड्स में हो रहा है ज्यादा दर्द तो इस बीमारी के हो सकते है लक्षण

• LAST UPDATED : March 23, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Health Tips: वो दौर जिसका सामना एक लड़की को हर महीने करना पड़ता है. एक महिला तभी स्वस्थ मानी जाती है जब उसका मासिक धर्म चक्र स्वस्थ हो। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होता है और इसका असर उनकी लाइफस्टाइल पर पड़ता है।

पीरियड्स के दौरान दर्द होना सामान्य बात है, लेकिन अत्यधिक दर्द एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। यह महिलाओं के गर्भाशय और अन्य अंगों तक भी फैल सकता है। अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो कई महिलाएं मां बनने का सुख हासिल नहीं कर पाती हैं।

एंडोमेट्रियोसिस रोग क्या है?

महिलाओं के गर्भाशय में एक परत होती है। जिसे एंडोमेट्रियम कहते हैं। जब इसके ऊतक गर्भाशय के बाहर फैलोपियन ट्यूब से जुड़ने लगते हैं तो इस स्थिति को एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। इस तरह ऊतक शरीर के किसी भी हिस्से में फैल सकते हैं। यह आंत, अपेंडिक्स, फेफड़े, लीवर और मस्तिष्क में भी आसानी से पाया जा सकता है।

ये है लक्षण 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होता है। ये एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण हैं। यह बीमारी इतनी गंभीर है कि किसी भी महिला को चलने-फिरने या कोई भी काम करने में दिक्कत हो सकती है। अगर किसी महिला को यह बीमारी हो जाए तो उसका जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

इस बीमारी में महिलाओं को पीरियड्स से पहले और बाद में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। कई महिलाएं इसे नियंत्रित करने के लिए दर्द निवारक दवाओं का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन यह शरीर के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox