होम / Gram Benefits: भुना, भिगोया या उबाला हुआ चना, जानें किस प्रकार का चना है सबसे फायदेमंद ?

Gram Benefits: भुना, भिगोया या उबाला हुआ चना, जानें किस प्रकार का चना है सबसे फायदेमंद ?

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Gram Benefits: चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चने का सेवन करना चाहिए। लेकिन, आम तौर पर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि किस प्रकार के चने का सेवन करना उनकी सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होगा – भुने हुए, भिगोए हुए या फिर उबाले हुए।

किस प्रकार करें चनों का सेवन (Gram Benefits)

भुने हुए चने: भुने चने का स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। इन्हें नाश्ते में चाय के साथ खाया जाता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं और दिल की सेहत को भी बनाए रखने में मदद करते हैं।

भिगोए हुए चने: भिगोए हुए चने में पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंकुरित चने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये मसल्स को मजबूत बनाते हैं। हालांकि, अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, तो इन्हें सीमित मात्रा में लेना चाहिए।

उबाले हुए चने: उबाले हुए चने के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और ये शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

चना खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे:

– चने में आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मददगार है।
– अगर आपकी आँखों की रोशनी कमजोर है, तो चने का सेवन आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
– चना का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त ग्लूकोज की मात्रा को कम करके डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
– चने का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

चने का सेवन आप सुबह और शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। सुबह के समय भिगोए हुए चने का सेवन करना बेहतर होता है, जबकि शाम को भुने हुए चने का सेवन किया जा सकता है। रात के खाने में उबाले हुए चने का सेवन करना फायदेमंद होगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox