होम / Hair Fall Remedies: आंवले में इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाएं, Hair Fall की समस्या हो जाएगी छूमंतर

Hair Fall Remedies: आंवले में इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाएं, Hair Fall की समस्या हो जाएगी छूमंतर

• LAST UPDATED : November 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Hair Fall Remedies: आज के समय में अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्या से परेशान है। अधिकतर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते है। ताकि हेयर फाॅल की समस्या न हो। आज हम आपको ऐसे नुस्खे बताएंगे जिससे आपकी बालों से जूड़ी कई समस्या छूमंतर हो जाएगी। जी हां आप सभी ने सुना होगा कि आंवला बालों के लिए अच्छा है। लेकिन आंवले में क्या मिलाकर लगाएं जिससे हेयर फाॅल की समस्या दूर हो जाएं।

आंवला हेयर फॉलिकल्स को रिपेयर करता है और पतले बालों को मोटा बनाने में हेल्पफूल है। आंवलें में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और विटामिन सी बालों की सेहत दुरुस्त रखता है। आंवले के एंटीफंगल गुण भी बालों की देखरेख में काम आते हैं। जानें आंवले को किस तरह बालों में लगाएं कि बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल जाए। इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर आजमाएं।

बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवला | Amla To Stop Hair Fall 

वैसे आंवले को बालों में सादा भी लगाया जा सकता है। लेकिन, आंवले में नारियल तेल को मिलाकर लगाने पर बालों का झड़ना रुक सकता है। सबसे पहले आंवला को काटकर धूप में सुखाने के लिए रख दें। अब इसे पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर में नारियल का तेल मिक्स करके पेस्ट बना लें। आप इसमें दही भी मिला सकते हैं जिससे इस हेयर मास्क को बालों में लगाने पर आसानी हो जाएगी। इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद सिर धो लें। हफ्ते में एक बार इस तरह आंवले का हेयर मास्क बनाकर लगाने पर बालों का झड़ना रुक सकता है।

ये नुस्खे भी आते हैं काम 
  • बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवले को और भी कई तरीकों से लगाया जा सकता है। आंवले के रस में नारियल का तेल मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं।
  • आंवले का सबसे असरदार हेयर मास्क रीठा और शिकाकाई को मिलाकर बनाया जाता है। इसके लिए आप बराबर मात्रा में रीठा, शिकाकाई और आंवले का पाउडर लेकर मिला लें और पानी के साथ एक पेस्ट बना लें। अब इस हेयर मास्क को हर हफ्ते एक बार लगा सकते हैं।
  • आंवले और करी पत्ते को एक साथ पीसकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। इससे हेयर डैमेज कम होता है।
  • नींबू के रस और आंवले का पाउडर साथ मिलाकर एक हेयर मास्क बना लें। आपको 3 चम्मच आंवले का पाउडर और 2 चम्मच नींबू का रस साथ लेकर मिलाना होगा।

Also read: Garlic benefits: सर्दियों में लहसुन की कली-रामबाण से कम नहीं, जानें इसके फायदेBenefits Of Curd: दही के साथ 4 चीजों को खाने से सेहत बनती है…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox