होम / Hangover Cure: शराब के बाद हैंगओवर होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Hangover Cure: शराब के बाद हैंगओवर होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

• LAST UPDATED : December 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Hangover Cure: शराब पीने के बाद लोगों को हैंगओवर हो जाता है। जिस वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग हैंगओवर उतारने के लिए नींबू खाने की सलाह देते है। लेकिन इससे लीवर पर असर पड़ता है। आप इन चीजों का इस्तेमाल कर हैंगओवर उतार सकते है।

हैंगओवर होने पर होती है कई दिक्कतें (Hangover Cure)

जब कोई शराब का सेवन करता है तो उसे नशा चढ़ जाता है। उसी स्थिति को हैंगओवर कहा जाता है। जब किसी को हैंगओवर हो जाता है। वह अपने नियंत्रण में नही रहता है। हैंगओवर होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे सिर में दर्द, आंखें लाल होना, दिल की धड़कनों का तेज होना, चक्कर आना, मानसिक तनाव कई समस्याएं हो सकती है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग नींबू खाने की सलाह देते है। इसके अधिक सेवन से लीवर को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते है जिससे हम घर पर ही आसान उपायों से हैंगओवर से छूटकारा पा सकते है।

हैंगओवर से छूटकारा पाने के उपाय

1. अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से हैंगओवर हो जाता है। जिससे शरीर में शुगर लेवल खराब हो जाता है। हैंगओवर उतारने के लिए एक गिलास पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर उसका सेवन करें।

2. नारियल पानी का सेवन
हैंगओवर उतारने के लिए आप नारियल पानी पीना चाहिए। जितना अधिक नारियल पानी पिएंगे। उतना अधिक आपको फायदा होगा।

3. पुदीना का इस्तेमाल
हैंगओवर से छूटकारा पाने के लिए पुदीना के 3-4 पत्ती को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें फिर उस पानी को पी लें। इससे हैंगओवर में राहत मिलेगी।

4. टमाटर का सेवन
हैंगओवर उतारने के लिए टमाटर का रस पी लें। टमाटर के रस में फ्रूकटोज की मात्रा अधिक होती है। इससे हैंगओवर कम होता है।

5. शहद का सेवन                                                                                                             हैंगओवर होने पर शहद का सेवन करना चाहिए। यह हैंगओवर को बेअसर करता है। शहद में फ्रूकटोज होने के कारण शराब को पाचन करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: CERT-In Warning: Samsung युजर्स को सरकारी एजेंसी की वॉर्निंग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox