होम / Health tips: सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए सही या हानिकारक? जानिए क्या है सच

Health tips: सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए सही या हानिकारक? जानिए क्या है सच

• LAST UPDATED : May 28, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Health Tips: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सुबह उठने के तुरंत बाद पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा, बल्कि शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। डॉक्टरों के अनुसार, सुबह की शुरुआत खाली पेट दो से तीन गिलास पानी पीकर करनी चाहिए।

मेटाबॉलिज्म मेन्टेन करने में मदद

गुनगुना या गर्म पानी पीना और भी फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी से पाचन तंत्र बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। वहीं, गर्म पानी पाचन क्रिया को एक्टिव करता है। पानी पीने के आधे घंटे बाद ही कुछ और खाना चाहिए।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे (Health Tips)

1. शरीर के नेचुरल सिस्टम एक्टिव होते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
2. पाचन तंत्र बेहतर काम करता है और पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद मिलती है।
3. शरीर पूरे दिन हाइड्रेटेड रहता है और ऊर्जा का स्तर ठीक बना रहता है।
4. दिमाग और शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है, जिससे दिमाग अच्छा काम करता है।
5. शरीर का डिटॉक्सीफिकेशन होता है और लिवर-किडनी पर कम दबाव पड़ता है।
6. त्वचा ग्लोइंग बनती है और निखरती है।

देर रात तक जागने वाले लोगों के लिए खासतौर पर सुबह पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लंबे समय तक पानी न पीने की परेशानी से निजात मिलती है। आप भी इस छोटी सी आदत को अपनाकर शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox