होम / Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी में बार-बार उल्ट‍ियां आने से है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी में बार-बार उल्ट‍ियां आने से है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

• LAST UPDATED : January 7, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान उल्टी आना एक आम समस्या है। यह किसी भी गर्भवती महिला के लिए बेहद परेशान करने वाली और असहज स्थिति होती है। आपको बता दें कि कुछ महिलाओं को पूरी गर्भावस्था के दौरान इसका अनुभव होता है। लेकिन इस समस्या को घरेलू उपचार से भी ठीक किया जा सकता है।

उल्टी की समस्या क्यो होती हैं? (Pregnancy Tips)

गर्भावस्था के दौरान उल्टी होना एक सामान्य लक्षण माना जाता है। लगभग 70 प्रतिशत लोगों में उल्टी या जी मिचलाने की समस्या देखी जाती है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कुछ महिलाओं में यह समस्या 9 महीने तक रह सकती है। उल्टी की समस्या को मॉर्निंग सिकनेस के नाम से भी जाना जाता है। कई बार तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि महिलाएं काफी असहज हो जाती हैं।

क्या कारण हो सकते हैं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यदि आप जुड़वा बच्चों को जन्म दे रही हैं, तो आपको उल्टी होने का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ना भी मतली का कारण बन सकता है। इसके साथ ही माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या का इतिहास भी उल्टी का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं उल्टी रोकने के घरेलू उपाय के बारे में।

संतरा खाना चाहिए

संतरे में विटामिन सी के साथ-साथ साइट्रिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके छिलके को सूंघने से जी मिचलाना और घबराहट ठीक हो जाती है। आप चाहें तो संतरे का जूस पी सकते हैं या इसके छिलकों का पाउडर खा सकते हैं।

अदरक वाली चाय पिए

अदरक की चाय न सिर्फ उल्टी रोकने का काम करती है बल्कि एसिडिटी को ठीक कर पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखती है। महिलाएं अदरक का एक टुकड़ा चबा सकती हैं।

पानी पिएं

गर्भावस्था के दौरान खुद को निर्जलित होने से बचाएं। अगर आपको गर्भावस्था के दौरान उल्टी हो रही है तो आपको पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए थोड़ा सा पानी पीएं और देखें कि आपका पेट इसे सहन कर सकता है या नहीं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox