होम / Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न होने पर हो सकती हैं ये 7 परेशानियां

Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न होने पर हो सकती हैं ये 7 परेशानियां

• LAST UPDATED : June 19, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Protein Deficiency: आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग अक्सर सही डाइट और पोषक तत्वों की उपेक्षा करते हैं। इसका असर उनके शरीर पर पड़ता है। विशेषकर प्रोटीन की कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है जो न केवल शरीर को ताकत देता है बल्कि मांसपेशियों की रिकवरी और विकास में भी मदद करता है।

अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं, मूड स्विंग्स होते हैं, भूख लगती रहती है तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है। आइए जानते हैं प्रोटीन की कमी के संभावित लक्षण:

1) मूड स्विंग्स: प्रोटीन अमीनो एसिड से बनता है जो ब्रेन में मौजूद केमिकल्स को बनाने में मदद करता है। प्रोटीन की कमी से मूड प्रभावित होता है।

2) थकान और कमजोरी: प्रोटीन की कमी से शरीर का मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

3) बढ़ती भूख: प्रोटीन शरीर को एनर्जी देता है। इसकी कमी से पेट भरा नहीं लगता और भूख बढ़ती है।

4) कमजोर इम्युनिटी: प्रोटीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसकी कमी से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

5) कार्ब और शुगर की क्रेविंग: प्रोटीन की कमी पर शरीर कार्ब्स और शुगर की मांग करने लगता है।

6) फोकस में कमी: प्रोटीन की कमी से ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है।

7) घाव भरने में देरी: प्रोटीन घावों के भरने में मदद करता है। इसकी कमी से घाव भरने में समय लगता है।

अगर आप इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो शरीर में प्रोटीन की कमी का संकेत मिल रहा है। अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन जैसे मांस, दाल, अंडा और प्रोटीन पाउडर शामिल करें। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox