होम / Curd benefits: दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Curd benefits: दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

• LAST UPDATED : October 26, 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Curd benefits: रोजाना दही का सेवन करने से हमारी सेहत अच्छी रहती है, बता दें कि दही में विटामिन सी, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस के गुण भी मौजूद होते है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते है, जो डाइजेशन सिस्टम ठीक रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई चीजें ऐसी है जिनका दही के साथ सेवन करने से कई लाभ मिलते है। जी हां, कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन दही के साथ करने से फायदे दोगुने बढ़ जाते है। तो बताते है कि किन चीजों के साथ दही का सेवन करें।

दही के साथ अजवाइन खाएं

दही के साथ अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से दांत के दर्द, मुंह के छालों और दांतों की समस्या से निजात मिलती है।

दही के साथ जीरा का सेवन  

दही के साथ जीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में भूना हुआ जीरा का पाउडर मिलाकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

दही में चीनी मिलाकर  

दही के साथ चीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से कफ की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

Also Read: Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ी अपडेट, रणबीर कपूर बोले – ‘पहले पार्ट से 10 गुना बड़ी होगी फिल्म

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox