होम / Health Tips: सर्दी-खांसी में आपको गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं, जानिए

Health Tips: सर्दी-खांसी में आपको गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं, जानिए

• LAST UPDATED : October 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Health Tips: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। तापमान अब पहले से कम हो गया है, जिसके चलते धीरे-धीरे ठंड बढ़ गई है। हालांकि, बदलते मौसम को ज्यादातर लोग आसानी से झेल नहीं पाते, जिसके चलते वह बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनकी इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर होती है।

गुनगुना पानी सेहत के लिए फायदेमंद

वैसे सर्दी में गुनगुना पानी सेहत के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को नेजल एलर्जी के चलते साइनस ट्रिगर करता है, उन्हें गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। ठंडे मौसम में गर्म पानी पीने से इसका असर कम देखने को मिलता है। सर्दी-जुकाम में नाक बंद हो जाती है, गले में खराश हो जाती और खांसी-बलगम भी होने लगता है। गर्म पानी इसमें फायदेमंद है। अगर आपको बलगम की समस्या रहती है, तो गर्म पानी पिएं।

बॉडी डिटॉक्स

आपको बता दें कि गर्म पानी न सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचाता है बल्कि बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है। लाइफस्टाइल और डाइट में गड़बड़ी होने के चलते बॉडी को डिटॉक्स करना पड़ता है, ताकि शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है की गर्म पानी पीने से बॉडी नेचुरल तरीके से डिटॉक्स होती है।

डाइजेशन रहे सही

गुनगुना पानी पीने से बॉडी का डाइजेशन सही रहता है। गर्म पानी पीने से शरीर में पहुंचे खाने का ब्रेकडाउन होता है। इससे भोजन आसानी से पचने लग जाता है। गर्म पानी पीने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही, गुनगुना पानी ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है।

Read more: Charas Smuggler Arrest: भोपाल क्राइम ब्रांच ने जप्त की 1 करोड़…

CBI ने देश भर में 76 जगहों पर की छापेमारी, जानें वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox