होम / Overhydration: अधिक पानी पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, शरीर में कर सकता है इन चीजों की कमी

Overhydration: अधिक पानी पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, शरीर में कर सकता है इन चीजों की कमी

• LAST UPDATED : May 31, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Overhydration: गर्मियों में प्यास लगना आम बात है, लेकिन कई बार हम इसे नजरअंदाज कर जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बार-बार प्यास लगना शरीर की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। गर्मी की वजह से अगर आप हद से ज्यादा पानी पी रहे हैं, तो यह कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

अधिक पानी पीने से सिरदर्द, थकान और शरीर के कुछ महत्वपूर्ण तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में, अगर बार-बार प्यास लग रही है, तो इसकी जांच जरूर करवाएं। आइए जानते हैं कि किन कारणों से प्यास लगती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

कमी के कारण: (Overhydration)

1. मुंह सूखना (जेरोस्टोमिया): गर्मी में मुंह सूखने की समस्या होना आम बात है। लेकिन, यदि यह लगातार होता रहे, तो इसका कारण मुंह में लार की कमी हो सकती है। लार खाने को पचाने में मदद करती है, इसलिए इसकी कमी से खाना पचना मुश्किल हो जाता है।

2. खून की कमी (एनीमिया): शरीर में खून की कमी होने पर भी बहुत ज्यादा प्यास लगती है। इसका कारण आयरन की कमी है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। आयरन की कमी से रेड ब्‍लड सेल्‍स कम होने लगते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

बचाव के उपाय:
अगर लंबे समय से बार-बार प्यास लग रही है, तो खून की जांच करवाएं और खाने में आयरन युक्त चीजों को शामिल करें। साथ ही, जरूरत से ज्यादा पानी न पीएं, क्योंकि यह शरीर में जरूरी तत्वों की कमी का कारण बन सकता है। इसके अलावा, नियमित रूप से फल और सब्जियां खाएं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox