होम / बड़ा प्रशासनिक बदलाव, टॉप 22 अफसर होंगे रिटायर

बड़ा प्रशासनिक बदलाव, टॉप 22 अफसर होंगे रिटायर

• LAST UPDATED : May 2, 2024

India News ( इंडिया न्यूज़): मध्य प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने वाला है जो की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा किया जायेगा। जिसके अंतर्गत 22 IAS और IPS दिसंबर तक होंगे रिटायर। अगले 6 महीने के भीतर 22 अधिकारी रिटायरमेंट लेंगे। यह भी बताया जा रहा है की मुख्य सचिव वीरा राणा और पुलिस प्रशासन के मुखिया सुधीर सक्सेना जी भी रिटायरमेंट लेंगे।कमिश्नर स्तर के भी 11 IAS, डीजी व एडीजी व आईजी स्तर से भी 11 IPS अफ़सरों के रिटायर होने की खबर आयी है।

मुख्य साचिव को मिला एक्सटेंशन

मुख्य सचिव वीरा राणा मार्च 2024 में ही रिटायर हो जाती पर सरकार ने चुनाव के समय को नज़दीक पाते हुए उनके रिटायरमेंट पर एक्सटेंशन लगा दिया। अब वे 30 सितम्बर तक रिटायर हो जाएँगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग के मुखिया सुधीर सक्सेना जी नवंबर 2024 तक रिटायर हो जायेंगे। अब सरकार को नया सीएस को विभाग के लिए ढूँढना पड़ेगा।

Read More:

अनुराधा जी को घोषित किया नया स्पेशल डीजी

मध्य प्रदेश के सबसे बुज़ुर्ग IPS अफ़सर बैच 1987 के पुषोत्तम शर्मा जी रिटायर हो गए, जो स्पेशल डीजी के पद पर पदस्थ थे। अब नई स्थान पर ऐडीजी अनुराधा शंकर सिंह को नए स्पेशल डीजी के पद पर सम्मानित किया गया , जो 31 मई तक रिटायर हो जाएँगी। पुरषोत्तम शर्मा जी कुछ घरेलु समस्याओं में उलझने के कारन बिना डीजीपी बने रिटायर हुए।

Read More:

 

2024 में रिटायर होने वाले IAS अफसरों के नाम

वीरा राणा सितंबर में, एसीएस संजय बंदोपाध्याय अगस्त में, आशीष उपाध्याय सितम्बर में, एसीएस एके राय मई में,श्रीवास्तव नवम्बर में, केंद्र में पदस्थ पंकज राग अक्टूबर में, गोपाल चंद्र डाड जून में सचिव राकेश सिंह मई में, भूषण सिंह जून में, अमरपाल सिंह अक्टूबर में रिटायर होंगे।

2024 में रिटायर होने वाले IPS अफसरों के नाम

डीजीपी सुधीर सक्सेना नवंबर महीने में, स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा आज रिटायर हो गए, स्पेशल डीजी संजय झा जुलाई में, स्पेशल डीजी सुषमा सिंह सितंबर में, स्पेशल डीजी डॉ अशोक अवस्थी जून में, एडीजी अनुराधा शंकर सिंह मई में, एडीजी बीबी शर्मा अप्रैल में, एडीजी राजेश गुप्ता सितंबर महीने में, एडीजी अनिल गुप्ता अक्टूबर में, आईजी आरआरएस परिहार जून में, आईजी आरके हिंगणकर अक्टूबर में रिटायरमेंट लेंगे।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox