होम / Jitendra Awhad : शरद पवार गुट के विधायक पर दर्ज हुई चौथी FIR, भगवान राम पर दिया था विवादित बयान

Jitendra Awhad : शरद पवार गुट के विधायक पर दर्ज हुई चौथी FIR, भगवान राम पर दिया था विवादित बयान

• LAST UPDATED : January 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Jitendra Awhad Controversy : भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र में शरद पवार गुट के विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में उनके खिलाफ चौथी FIR दर्ज की गई। मीरा भायंदर के नव घर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

NCP विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान कर किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि जितेंद्र आव्हाड तीन दिन पहले भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि भगवान राम शिकार करके खाया करते थे। वह मांसाहारी थे।

गौरतलब है कि NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बाद में कहा था कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करेंगे। पुलिस ने कहा कि पुणे में भी बीजेपी की शहर इकाई के प्रमुख धीरज घाटे ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसके आधार पर जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox