होम / Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, पढ़ें ये कोट्स

Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, पढ़ें ये कोट्स

• LAST UPDATED : January 30, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज 30 जनवरी को महात्मा गांधी का 76वीं पूण्यतिथि हैं। 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में गांधी जी के दिन की शुरुआत आम दिन की तरह ही हुई थी। बताया जाता है बिड़ला हाउस की प्रार्थना सभा में अक्सर समय से पहुंचने वाले गांधीजी को उस दिन कुछ देर हो गई थी। वे जब बिड़ला हाउस पहुंचे, तब उन्हें गुरबचन सिंह लेने आए। फिर गांधीजी अंदर प्रार्थना स्थल की तरफ चले गए।

ऐसे की गोडसे ने गांधी जी की हत्या  

उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया। तभी बाईं तरफ से नाथूराम गोडसे उनकी तरफ झुका। मनु को लगा कि वह गांधीजी के पैर छूने की कोशिश कर रहा है। अब आभा ने चिढ़कर कहा कि उन्हें पहले ही देर हो चुकी है, उनके रास्ते में रुकावट न डाली जाए। गोडसे ने तब मनु को धक्का दिया। उनके हाथ से माला और पुस्तक नीचे गिर गई।

वह उन्हें उठाने के लिए नीचे झुकीं तभी गोडसे ने पिस्टल निकाल ली और एक के बाद एक 3 गोलियां गांधीजी के सीने और पेट में उतार दीं। गांधी जी के मुंह से ‘हे राम…’ निकला और वे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें जख्मी हालत में अंदर ले जाया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में डॉक्टरों ने गांधीजी को मृत घोषित कर दिया।

गांधी जी के अनमोल विचार  (Mahatma Gandhi Death Anniversary)

  • जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।
  • विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता कि जननी है।
  • खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
  • व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र से की जाती है।
  • आजादी का कोई अर्थ नहीं है, अगर उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।
  • आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
  • शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है।
  • ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
  • नारी को अबला कहना अपमानजनक है, यह पुरुषों का नारी के प्रति अन्याय है।
  • मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox